ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

बॉयफ्रेंड के साथ भागकर की थी शादी, दो महीने बाद फंदे से लटका मिला शव

KATIHAR : बड़ी खबर बिहार के कटिहार जिले से आ रही है, जहां बॉयफ्रेंड के साथ भागकर शादी करने के बाद लड़की का शव बरामद हुआ है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लड़की का शव फंदे पर

बॉयफ्रेंड के साथ भागकर की थी शादी, दो महीने बाद फंदे से लटका मिला शव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बड़ी खबर बिहार के कटिहार जिले से आ रही है, जहां बॉयफ्रेंड के साथ भागकर शादी करने के बाद लड़की का शव बरामद हुआ है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लड़की का शव फंदे पर लटका मिला. पति समेत सभी ससुराल वाले फरार हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


जानकारी के मुताबिक, घटना तेलता ओपी क्षेत्र के बालूगंज गांव की है. मृतका की पहचान बालूगंज गांव निवासी चमन नुरी के रूप में हुई है. 2 महीने लड़की ने कुम्हड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय मो इकबाल के साथ भागकर शादी की थी. बाद में पता चला कि लड़की अपने प्रेमी पति के साथ दिल्ली में रहती थी. लड़की का भाई इस्माइल ने बताया कि शुक्रवार सुबह बालूगंज गांव से मुझे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि मेरी बहन की मौत हो गई.


जानकारी मिलने के बाद मृतिका का भाई जब बालूगंज गांव पहुंचा. वहां लड़की चमन नुरी की बॉडी फंदे से लटका हुआ था और पैर जमीन पर सटा हुआ था. घर के सभी लोग फरार थे. लड़की के परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रथम दृष्टा हत्या का शक ज्यादा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

टैग्स