ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

शातिर निकला बॉयफ्रेंड: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी चोरी की स्कूटी; ऐसे हुआ खुलासा

HARYANA: हरियाणा के अंबाला में वैलेंटाइन डे पर एक युवक ने ऐसा काम कर दिया जिसकों जानकर हर कोई हैरान है। युवक ने अपनी गर्फफ्रेंड को वैलेंटाइन डे के मौके पर चोरी की स्कूटी गिफ्ट कर द

haryana crime news
गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की चोरी की स्कूटी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HARYANA: हरियाणा के अंबाला में वैलेंटाइन डे पर एक युवक ने ऐसा काम कर दिया जिसकों जानकर हर कोई हैरान है। युवक ने अपनी गर्फफ्रेंड को वैलेंटाइन डे के मौके पर चोरी की स्कूटी गिफ्ट कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती हादसे की शिकार हो गई। यह मामला अंबाला कैंट इलाके का है।


दरअसल, युवती अपनी दोस्तों के साथ स्कूटी से अंबाला कैंट इलाके में घूम रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में युवती बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


इलाज के बाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूटी उसके बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट किया था। जब पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की तो पता चला कि उक्त स्कूटी 28 जनवरी को चोरी हो गई थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और उसके बॉयफ्रेंड को तलाश कर रही है।


चोरी की स्कूटी अंबाला कैंट निवासी अमरजीत सिंह की है। अमरजीत सिंह ने 30 जनवरी को स्कूटी चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। 28 जनवरी को वह अपनी स्कूटी से सुभाष पार्क गया था। स्कूटी पार्क करने के बाद वह सैर के लिए निकल गया और वापस लौटा तो उसकी स्कूटी गायब थी। जिसके बाद उसने थाने में स्कूटी के चोरी होने के मामला दर्ज कराया था।