ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्रेमिका पर लूटा दी जिंदगी भर की कमाई, धोखा मिलने पर फेसबुक लाइव कर काटा गला

DESK : प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद एक प्रेमी ने फेसबुक लाइव कर अपनी गला काट लिया. इस घटना में प्रेमी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद एक प्रेमी ने फेसबुक लाइव कर अपनी गला काट लिया. इस घटना में प्रेमी की मौत हो गई. इस सनसनीखेज वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. पुलिस पूरी घटना की तहकीकात कर रही है. घटना राजस्थान के सीकर जिले की है. जहां फेसबुक लाइव शुरू कर एक युवक ने उस्तरे से खुद का गला काट कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने कहा कि 'प्यार मत करना, प्यार में धोखा मिलता है. प्यार के नाम पर उसने अपनी जिंदगीभर की सारी कमाई 7 लाख रुपये उस लड़की को दे दिए, मगर उसे धोखा मिला.' बताया जा रहा है कि मृतक युवक जिस लड़की से प्यार करता था वह उससे शादी रचाना चाहता था. पूरा मामला सीकर के सांवलोदा लाड खानी गांव का है. बताया जा रहा है आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपनी मां को भी फोन किया था. युवक का मरने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन पुलिस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस के मुताबिक गांव का रहने वाला जवाहर सिंह गुजरात में काम करता था 1 दिन पहले ही वहां से अपने गांव आया था. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को एसके अस्पताल में पोस्टमार्टम कर मोर्चरी रूम में रखवाया है. पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. जांच चल रही है. एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है मगर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता