ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

DESK: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पक्ष में फैसला नहीं सुनाने से नाराज बदमाशों ने बंबई हाई कोर्ट की नागपुर पीठ को धमकी भरा पत्र भेजा है। टैक्स से

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पक्ष में फैसला नहीं सुनाने से नाराज बदमाशों ने बंबई हाई कोर्ट की नागपुर पीठ को धमकी भरा पत्र भेजा है। टैक्स से जुड़े एक मामले में कोर्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ फैसला देने पर दो जजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद नागपुर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ को बीते 11 अक्टूबर को एक पत्र मिला। पत्र में कहा गया कि अगर दोनों जजों ने वरुद नगर परिषद द्वारा संपत्ति कर में बढ़ोतरी को चुनौती देने वाली प्रभाकर काले की याचिका पर प्रतिकूल फैसला नहीं सुनाया तो उन पर बम से हमला किया जाएगा। पत्र काले के नाम से भेजा गया था।


नागपुर पीठ प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अमरावती ग्रामीण पुलिस ने याचिकाकर्ता से पूछताछ की, लेकिन उसने धमकी भरा पत्र लिखने की बात से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस पत्र के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता