ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिश

Bihar Crime News: गया के बोधगया में होटल संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने मारपीट कर जबरन ले जाने का प्रयास किया, लेकिन होटल कर्मचारियों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।

Bihar Crime News
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी जिले के बोधगया में एक होटल संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित होटल संचालक अनीकेत कुमार ने कुछ युवकों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।



पीड़ित के अनुसार, मंगलवार शाम कुछ युवक उनके होटल पहुंचे और जरूरी काम का बहाना बनाकर उन्हें बाहर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही वह होटल से बाहर आए, बदमाशों ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया।



अनीकेत कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें फिरौती वसूलने की धमकी भी दी। हालांकि, होटल कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने और शोर मचाने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।



पीड़ित ने बताया कि वह कुछ आरोपियों को पहचानते हैं, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है। पुलिस के लिए सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।होटल संचालक ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता