ब्रेकिंग
पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?

महिला दारोगा से रेप : आरोपी हवलदार के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, छापेमारी में जुटी पुलिस

PATNA : बीएमपी की महिला दारोगा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी हवलदार राकेश कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट में अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है. पटना सिविल कोर्ट की पॉक्सो एक्ट क

महिला दारोगा से रेप : आरोपी हवलदार के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, छापेमारी में जुटी पुलिस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बीएमपी की महिला दारोगा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी हवलदार राकेश कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट में अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है. पटना सिविल कोर्ट की पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है. इसी साल 13 जुलाई को कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. 


आपको बता दें कि राकेश इंटरनेशनल एथलिट का कोच था. नाबालिग रहने के दौरान जब पीड़िता बीएमपी में ट्रेनिंग कर रही थी तो राकेश की उस पर गंदी नजर पड़ी और वह उसका यौन शोषण करता रहा. पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पदस्थापना की जानकारी पुलिस विभाग को है. लेकिन आला अधिकारियों की मिलीभगत से गिरफ्तार होने से वह अपने आपको बचा रहा है.


पीड़िता न्याय के लिए अदालत से आस लगाए बैठे हैं. पीड़िता ने कहा कि पुलिस इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने के मूड में है. न्याय पाने के लिए वह महिला थाने से कोर्ट तक का चक्कर लगा रही है. लेकिन एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है. सभी आरोपी पटना में ही छिपकर रह रहे हैं. लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है. सुपरविजन के नाम पर पुलिस 2 महीने से आरोपी को खुली छूट दी हुई है. 


इस मामले में राकेश के अलावा उसकी पत्नी रेणु सिंह, बेटी पायल सिंह के साथ रमेश चौबे, प्रभात कुमार ओझा, कुणाल चंद्र राय को नामजद किया गया है. अबतक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. पीड़िता के बयान पर महिला थाने में एसएसपी के आदेश पर 16 जून को रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था. वहीं केस की आईओ कुमारी अंचला ने बताया कि कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट मिल गया है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.