ब्रेकिंग
मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा

BJP सांसद के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, पटना से दो शातिर गिरफ्तार

PATNA : BJP सांसद के खाते से एक लाख रुपये उड़ाने वाले दो शातिर पटना से गिरफ्तार किए गए। मामला बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज के बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये उड़ाने से जुड़ा हुआ

BJP सांसद के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, पटना से दो शातिर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : BJP सांसद के खाते से एक लाख रुपये उड़ाने वाले दो शातिर पटना से गिरफ्तार किए गए। मामला बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज के बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये  उड़ाने से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कंकड़बाग और गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ा है।


भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज के खाते से एक लाख रुपए उड़ाने वाले दो शातिरों को पटना में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने कंकड़बाग और गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ा। दिल्ली पुलिस कंकड़बाग से निहाल सिन्हा और गर्दनीबाग से दिनेश राय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।


पुलिस ने बताया कि छह महीने पहले सांसद के खाते से एक लाख रुपए की निकासी कर ली गई थी। इस संबंध में संसद मार्ग थाने में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस की मानें तो दिनेश राय साइबर गिरोह का सरगना है और निहाल कंकड़बाग का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ पटना में कहीं कोई मामला दर्ज नहीं है। दिल्ली पुलिस की छानबीन में पता चला कि इस अपराध में दिनेश राय शामिल है और पैसे निहाल सिन्हा के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।


जब दोनों का लोकेशन पटना मिला तब दिल्ली पुलिस पटना पुलिस से संपर्क की और छापेमारी की। निहाल के खाते में कई दफे पैसे आए हैं। शुरुआती जांच में यह पता चला कि पिछले छह महीने में निहाल के खाते में तीन लाख रुपए आए थे। निहाल ने पुलिस से कहा कि सर मुझसे गलती हो गयी, मुझे बचा लीजिए।कंकड़बाग थाने में पूछताछ हुई तो निहाल ने बताया कि उसने अपना अपने अकाउंट का डिटेल दिनेश को दिया था और एटीएम भी उसी के ही पास था। हर ट्रांजेक्शन पर उसे कुछ हजार रुपए दिए जाते थे।