ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

BJP नेताओं को नक्सलियों ने दी धमकी, चुनाव से रहो दूर, वरना...

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 19 अप्रैल को होगा। देश के 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर कल मतदान कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में इस पहले चरण के मतदान में 8 के

BJP नेताओं को नक्सलियों ने दी धमकी, चुनाव से रहो दूर, वरना...
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 19 अप्रैल को होगा। देश के 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर कल मतदान कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में इस पहले चरण के मतदान में  8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल सहित कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव से एक दिन पहले नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से भाजपा नेताओं को धमकी दी है। इन पोस्टरों के माध्यम से नक्सलियों ने भाजपा नेताओं से कहा है कि चुनाव से दूर रहो वरना अंजाम बुरा होगा। 


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने धमकी भरे पोस्टर लगा दिए हैं। पहले चरण का मतदान कल 19 अप्रैल को होना है। लेकिन इसके एक दिन पहले नक्सलियों ने भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने कहा है कि चुनाव से दूर रहो..यदि सामने आए तो पूर्व की तरह तुम्हारी भी हत्या कर दी जाएगी। चुनाव से पहले नक्सली बीच सड़क पर बैनर-पोस्टर लगाकर बीजेपी नेताओं को धमका रहे हैं। 


नक्सलियों ने पोस्टर पर लिखा है कि यदि चुनाव में शामिल हुए तो तुम्हारा वही अंजाम करेंगे जैसा तिरुपति कटला का किये थे। तिरुपति कटला को मौत की सजा दी गयी थी। बीजेपी नेताओं को धमकी मिलने बाद उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों को उतारा गया है। इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है। जिन रास्तों में नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाये थे, उसे सुरक्षा कर्मियों ने हटा दिया है। बता दें कि इसी तरह की धमकी नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान भी दी थी। उस वक्त भी भाजपा नेताओं को डराने का काम किया गया था।