ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या : दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम : मंत्री के थे करीबी

DESK : पुरानी रंजिश को लेकर एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बदमाशों ने मंत्री के करीबी बीजेपी नेता पर गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही बीजेपी नेता की मौत हो गई। इस

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या : दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम : मंत्री के थे करीबी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पुरानी रंजिश को लेकर एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बदमाशों ने मंत्री के करीबी बीजेपी नेता पर गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही बीजेपी नेता की मौत हो गई। इस घटना के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है।


जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता मोनू कल्याणे को बदमाशों ने एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके में गोली मार दी है। दो बदमाशों पीयूष और अर्जुन पर गोली मारने का आरोप लगा है। घायल बीजेपी नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू कल्याणे भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।


इस घटना को शनिवार की देर रात अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भाजयुमो नेता मोनू कल्याणे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफी करीबी थे। मोनू भगवा यात्रा के लिए जगह-जगह पोस्टर लगवा रहे थे, तभी बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्हें गोली मार दी। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या : दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम : मंत्री के थे करीबी