ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

BJP नेता के मर्डर की साजिश नाकाम, पुलिस ने तीन सुपारी किलर को दबोचा

DESK : बीजेपी नेता की मर्डर की साजिश रचने वाले तीन सुपारी किलर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का बताया जा रहा है. एसटीएफ ने जब आरोपियों से पूछताछ

BJP नेता के मर्डर की साजिश नाकाम, पुलिस ने तीन सुपारी किलर को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

DESK : बीजेपी नेता की मर्डर की साजिश रचने वाले तीन सुपारी किलर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का बताया जा रहा है. एसटीएफ ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने मर्डर की साजिश रचने की बात को स्वीकार किया है. 


जानकारी के मुताबिक, 2018 में बीजेपी नेता पवन केसरी की हत्या कर दी गई थी. उस मामले की पैरवी दिवंगत नेता का छोटा भाई रोहित केसरी कर रहा है. जो खुद भी बीजेपी का नेता है. उसे सरकारी सुरक्षा भी मिली हुई है. एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तीनों सुपारी किलर पुलिस सुरक्षा के बीच रोहित केसरी की हत्या का प्लान बना रहे थे.


इससे पहले कि वो तीनों अपने प्लान में कामयाब हो पाते, यूपी एसटीएफ को उनकी भनक लग गई और उन तीनों को फूलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज सोयरी, शानू उर्फ वकील और दिलशाद अली के तौर पर हुई है.  


आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि रोहित केसरी के मर्डर की सुपारी जौनपुर की जेल में बंद सोनू उर्फ सिराज ने दी थी. उसने इस काम के लिए तीनों सुपारी किलर को पांच लाख रुपये दिए थे. लेकिन यूपी एसटीएफ की चौकसी की वजह से आरोपी अपनी साजिश में नाकाम हो गए.

टैग्स