ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP नेता के घर ग्रेनेड से हमला, 3 महीने के मासूम की गई जान

DESK : खबर कश्मीर घाटी से यहां बीजेपी के एक नेता के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है. इस हमले में बीजेपी नेता का पूरा परिवार बुरी तरह से घायल हो गया है. जबकि 3 महीने

BJP नेता के घर ग्रेनेड से हमला, 3 महीने के मासूम की गई जान
First Bihar
2 मिनट

DESK : खबर कश्मीर घाटी से यहां बीजेपी के एक नेता के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है. इस हमले में बीजेपी नेता का पूरा परिवार बुरी तरह से घायल हो गया है. जबकि 3 महीने के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. घटना राजौरी इलाके की है यहां आप बीजेपी के नेता जसवीर सिंह के घर पर आतंकियों ने हमला किया ग्रेनेड दागे गए जिसमें जसवीर सिंह के 3 महीने के भतीजे की मौत हो गई. 


इस आतंकी हमले में 4 लोग घायल हुए हैं. बीजेपी नेता के घर हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट नाम के संगठन ने ली है. घटना को बीती शाम अंजाम दिया गया. राजौरी के सांडली इलाके में बीजेपी नेता जसवीर सिंह का घर है. ग्रेनेड का हमला इतना ताकतवर था कि घर के कई हिस्सों को बड़ा नुकसान भी पहुंचा है. जसवीर सिंह बीजेपी के राजौरी मंडल के प्रमुख हैं, वह उस वक्त अपने घर में ही थे जब ग्रेनेड से हमला किया गया.


उधर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है. कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है. यहां आतंकियों की नाकेबंदी कर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया है. इस एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. इस पूरे ऑपरेशन में 2 जवान भी घायल हुए हैं. कुलगाम जिले में गुरुवार की रात से एनकाउंटर जारी है. सीमा सुरक्षा बल के काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है. 

टैग्स