ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पटना: बर्थडे मना कर लड़की के साथ लौट रहे 4 लड़कों ने ASI से की मारपीट, बाल-बाल बचा एक जवान

PATNA: पुलिस ने बर्थडे मना कर आ रहे एक लड़की समेत 4 दोस्तों को हिरासत में लिया है. क्यूआरटी की टीम ने जब तेज रफ्तार से आ रही समर्थकों को जांच के लिए रोका तो चालक ने गाड़ी को भागने

पटना: बर्थडे मना कर लड़की के साथ लौट रहे 4 लड़कों ने ASI से की मारपीट, बाल-बाल बचा एक जवान
Anamika
2 मिनट

PATNA: पुलिस ने बर्थडे मना कर आ रहे एक लड़की समेत 4 दोस्तों को हिरासत में लिया है. क्यूआरटी की टीम ने जब तेज रफ्तार से आ रही समर्थकों को जांच के लिए रोका तो चालक ने गाड़ी को भागने के चक्कर में और तेज कर दिया, इसके कारण क्विक मोबाइल का जवान बाल-बाल बच गया. 

घटना मंगलवार को भुसौला दानाुर गोलंबर के पास की है, जहां क्यूआरटी की टीम ने किसी तरह युवती समेत चार युवकों को कब्जे में लिया तो लड़के हंगामा करने लगे. तबतक पास में खड़ी गश्ती दल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई. गश्ती दल में शामिल एएसआई के जवान ने जब लड़कों से बात करनी चाही तो लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. किसी तरह पुलिस उन पांचों को लेकर थाने पहुंची और पूछताछ की. 

स्कॉर्पियो सवार चारों युवक विकास, आकाश, राहुल और जगत दीघा के रहने वाले हैं और सभी की उम्र 20 से 22 साल है. युवकों ने बताया कि लड़की का बर्थडे था और वह उसे मनाने के लिए नौबतपुर गए थे. वहां के एक रेस्टोरेंट में वे लोग पार्टी करके वापस पटना लौट रहे थे, तभी दानापुर गोलंबर के पास जांच कर रही क्यूआरटी के जवानों ने जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को रोकना चाहा तो चालक विकास ने गाड़ी भगाने की कोशिश की और तेज कर दिया, जिसके कारण एक जवान रितेश कुमार बाल-बाल बच गया. जवानों ने किसी रह लड़की और चारों लड़कों को गाड़ी से उतारा तो सभी हंगामा करने लगे. वहीं इस दौरान युवकों ने गश्ती दल के एएसआई विमल कुमार निराला से मारपीट भी की. वहीं लड़की ने बताया कि वह मगध महिला कॉलेज में बीए की छात्रा है. सभी से पूछताछ की जा रही है.