ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

PATNA CITY: पटना सिटी में एक बार फिर अपराधी एक्टिव हो गये हैं। अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। इस बार अपराधियों ने पटना सिटी के बाईपास

बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में एक बार फिर अपराधी एक्टिव हो गये हैं। अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। इस बार अपराधियों ने पटना सिटी के बाईपास थाना इलाके में क्राइम की वारदात को अंजाम दिया है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित लोहा फैक्ट्री के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बाइक सवार युवक को अपराधियों ने घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अज्ञात अपराधी मौके से फरार हो गये। मर्डर की इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। जो कंकड़बाग में चंदन ऑटोमोबाइल के पीछे साबिर अली भाई के दुकान में काम करता था। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान ही उसे गोली मारी गयी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस की कार्यशैली से काफी आक्रोशित हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी। युवक की हत्या की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का ही पता लग पाया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता