ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बिजली कटने से गुस्साएं लोगों ने ऑपरेटर को किया अगवा, रातभर कमरे में रखा बंद सुबह छोड़ा

SAMASTIPUR: बिजली कटने से गुस्साएं लोगों ने पावर हाउस के स्विच बोर्ड ऑपरेटर राजेश कुमार दास का अपहरण कर लिया। आंखों पर पट्टी बांधकर बिजली कर्मी को अपने साथ ले गए और रातभर अंधे

बिजली कटने से गुस्साएं लोगों ने ऑपरेटर को किया अगवा, रातभर कमरे में रखा बंद सुबह छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिजली कटने से गुस्साएं लोगों ने पावर हाउस के स्विच बोर्ड ऑपरेटर राजेश कुमार दास का अपहरण कर लिया। आंखों पर पट्टी बांधकर बिजली कर्मी को अपने साथ ले गए और रातभर अंधेरे कमरे में बंद कर दिया और सुबह बिजली कर्मी को छोड़ा। घटना समस्तीपुर के चंदवारी की है। 


मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को बिजली कर्मी को लोगों ने अगवा कर लिया था। हालांकि इस दौरान बिजली कर्मी के साथ लोगों ने बदसलूकी नहीं की सिर्फ अंधेरे कमरे में रातभर बंद कर दिया और अगले दिन सुबह में आंखों में पट्टी बांधकर स्कूल के पास छोड़ दिया। इस घटना से गुस्साएं अन्य बिजली कर्मियों ने तीनों फीडर की लाइन काट दी। जिसके कारण रातभर लोग बिना बिजली के रहे। सुबह में जब बिजली कर्मी को रिहा किया गया तब बिजली की सप्लाई शुरू की गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की।


वही जिस बिजली कर्मी का अपहरण किया गया था उसने बताया कि उसे कहां रखा गया था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है क्योंकि जब उन्हें ले जाया गया तब आंखों में पट्टी बांधी गयी थी और जब स्कूल के पास छोड़ा गया तब भी आंखों पर पट्‌टी बांध दी गई थी। राजेश ने बताया कि अपहरण करने वाले लोगों ने उनके साथ किसी तरह की बदसलूकी नहीं की। लोगों ने उन्हें अंधेरे कमरे में बंद कर दिया था। लोगों की बात सुनाई दे रही थी। लोग कह रहे थे कि जबतक बिजली नहीं आएगी तब तक तुम यही बंद रहोगे। जब उन्हें रिहा किया गया तब अगले दिन विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी।


बताया जाता है कि चंदवारी पावर हाउस में तीन फीडर है जिसमें दो शहरी क्षेत्र का है और एक ग्रामीण क्षेत्र का है। रविवार की रात करीब 11 बजे ग्रामीण फीडर में प्रोब्लम आई थी जिसके कारण बिजली कट गयी थी। ग्रामीण फीडर की बिजली कटने के बाद दो दर्जन लोग पावर हाउस में आए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने दोनों टाउन फीडर की भी बिजली काट दी। 


जब पावर हाउस के स्विच बोर्ड ऑपरेटर राजेश कुमार दास ने इसका विरोध किया तब लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और रातभर उन्हें अंधेरे कमरे में बंद कर दिया। वही प्रभारी एसडीओ गौरव कुमार ने भी बताया कि बिजली कर्मी राजेश का अपहरण किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना से गुस्साएं अन्य कर्मियों ने तीनों फीडर की लाइन काट दी थी। राजेश कुमार की वापसी के बाद सभी कर्मी काम पर लौट आए हैं और फीडर की समस्या को दूर कर लिया गया है। इलाके में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता