ब्रेकिंग
राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी

बिहार: लाइब्रेरी संचालक पर जानलेवा हमला, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मारा चाकू; CCTV में कैद हुई वारदात

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया ह

बिहार: लाइब्रेरी संचालक पर जानलेवा हमला, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मारा चाकू; CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक लाइब्रेरी संचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, राजपुर में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि नोखा का रहने वाला कनक राज राजपुर के भगवानपुर बाजार में लाइब्रेरी चलता है। लाइब्रेरी चलाने के एवज में कुछ स्थानीय बदमाश और सामाजिक तत्व अवैध रूप से रुपए मांग रहे थे।


जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने हमला किया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार हंगामा हो रहा है। घायल कनक राज पांडेय को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता