ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त

बिहार: घर के दरवाजे पर ही युवक को गोलियों से भूना, हाल ही में जेल से छूटकर आया था शख्स; वारदात से इलाके में सनसनी

MADHUBANI: मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने घर के दरवाजे पर ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह-सुबह हुई इस व

बिहार: घर के दरवाजे पर ही युवक को गोलियों से भूना, हाल ही में जेल से छूटकर आया था शख्स; वारदात से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने घर के दरवाजे पर ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह-सुबह हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव की है।


मृतक की पहचान केरवा गांव निवासी मनोज साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुछ ही महीने पहले जेल से छूटकर बाहर आया था। अपराधियों ने गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे घर के दरवाजे पर पहुंचकर मनोज साह को आवाज दी और जैसे ही मनोज घर से बाहर निकला उसे गोली मार दी।


गोली चलने की आवाज सुनकार परिजन और आसपास के लोग जबतक जुटे तबतक अपराधी फरार हो चुके थे। साहरघाट थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार और बेनीपट्टी के प्रभारी एसडीपीओ विप्लव कुमार घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है

रिपोर्ट- कुमार गौरव