ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार: बाइक सवार युवक की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बदमाशों ने दुकान से बुलाकर मारी गोली

GAYA: गया में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक मोबाइल का दुकान चलाता था। बदमाशों ने फोन कर उसे बोधगया बुलाया और बीच रास्ते में गोलियों से छलनी क

बिहार: बाइक सवार युवक की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बदमाशों ने दुकान से बुलाकर मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक मोबाइल का दुकान चलाता था। बदमाशों ने फोन कर उसे बोधगया बुलाया और बीच रास्ते में गोलियों से छलनी कर दिया। घटना मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के खाजबती गांव की है।


मृतक की पहचान युवा व्यवसायी शशिकांत गुप्ता उर्फ छोटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू खजबती मे मोबाइल की दुकान चलाता था। अपराधियों ने छोटू को फोन कर बोधगया बुलाया। छोटू अपनी दुकान बंद कर बोधगया जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल ले जा रही थी लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर आगजनी कर दी और जमकर हंगामा मचाया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

रिपोर्ट- नीतम राज