ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदान

बिहार: तालाब से युवक का शव मिलने से सनसनी, मुखिया पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, मोबाइल चोरी के आरोप में की थी पिटाई; वीडियो वायरल

KATIHAR: कटिहार में एक युवक का शव तालाब से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिन पहले मोबाइल चोरी करने के आरोप में पंचायत के मुखिया ने उसे जानवरों की तरह पीटा था। पिटाई

बिहार: तालाब से युवक का शव मिलने से सनसनी, मुखिया पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, मोबाइल चोरी के आरोप में की थी पिटाई; वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में एक युवक का शव तालाब से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिन पहले मोबाइल चोरी करने के आरोप में पंचायत के मुखिया ने उसे जानवरों की तरह पीटा था। पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब युवक का शव मिलने के बाद परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उसकी हत्या मुखिया ने ही की है।


दरअसल, कटिहार में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हसनगंज प्रखंड के बलूवा पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू मोबाइल चोरी करने के आरोप में बलूवा बैरगाछी निवासी युवक फूल बाबू की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की मुखिया के द्वारा युवक को गले में गमछा डालकर पिटाई की जा रही है और स्थानीय लोग तमाशबीन बने हुए हैं।


घटना के दो दिन के बाद युवक फूल बाबू का शव हसनगंज प्रखंड के एक तालाब में बरामद किया गया है। मामले को लेकर मृतक के भाई अधिवक्ता अहमद आलम ने कटिहार एसपी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतक के भाई का कहना है कि मुखिया के द्वारा ही उनके भाई की पीट पीटकर हत्या की गई है इसलिए इस मामले पर मुखिया के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता