ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

bihar news: 17 साल के छात्र की भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, सरस्वती पूजा मेले में छेड़खानी का आरोप

vaishali news: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली जिले के महनार से आ रही है जहां अब्दुल्ला चौक टीओपी क्षेत्र में बसंत पंचमी के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के ल

BIHAR POLICE
पीट-पीटकर हत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

vaishali news: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली जिले के महनार से आ रही है जहां अब्दुल्ला चौक टीओपी क्षेत्र में बसंत पंचमी के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के लोदीपुर गांव में सरस्वती पूजा मेले के दौरान भीड़ ने एक 17 वर्षीय छात्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। वह किसान मिथिलेश राय का बड़ा बेटा था और पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय वह अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दोस्तों के साथ मेला देखने आया था। स्थानीय लोगों द्वारा नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मेले में एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।


महनार थाना अध्यक्ष विश्वरंजन कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत में गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में यह बात सही नहीं पाई गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता