ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

हाजीपुर में रेलवे कर्मचारी से 8 लाख की लूट, बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर का है जहां लोको पायलट से 8 लाख की लूट हुई है। इस दौरान बाइक से गिरने के कारण पीड़ित घायल हो गया है।

BIHAR POLICE
हाजीपुर में लूट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

hajipur crime news: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के जोहरी बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने एक रेलवे कर्मी से आठ लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। इस दौरान चलते बाइक से गिरने के कारण रेलवे कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।


सदर अस्पताल में घायल का इलाज किया जा रहा है. घायल कर्मी नगर थाना क्षेत्र के चोहट्टा निवासी दुखित पासवान का पुत्र रेलवे के लोको पायलट बबलू पासवान बताया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है 


जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा चोक स्थित भरत राउत कटरा मोहल्ला निवासी सोनपुर रेलवे के लोको पायलट बबलू पासवान मकान निर्माण के लिए सोनपुर गाय बाजार स्थित एसबीआई के शाखा से आठ लाख रुपये की निकासी कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान जौहरी बाजार के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गये।


 बताया गया कि बैग झपटने के दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी. 


सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. परिजनों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है. बताया गया कि पीड़ित का पुश्तैनी घर महनार बाजार में है. वो चैहट्टा के पास अपने घर में परिवार के साथ रहते हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता