ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Bihar Crime News: बिहार में जीजा ने साले को मारी गोली, बहन को विदा कराने पहुंचा था युवक

Bihar Crime News: वैशाली जिले में एक जीजा ने घरेलू विवाद के दौरान अपने साले को गोली मारकर घायल कर दिया। बहन को विदा कराने पहुंचे युवक का विवाद बढ़ने पर जीजा ने फायरिंग कर दी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में एक सनकी जीजा ने अपने ही साले को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक अपनी बहन को विदा कराने के लिए बहनोई के घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों जीजा-साले में विवाद हो गया और जीजा ने साले को गोली दाग दी।


दरअसल, घटना वैशाली जिले के भगवतीपुर सहदेई बुजुर्ग गांव की है। बताया जा रहा है कि जनदाहा के कजरी बुजुर्ग निवासी संतोष पासवान का बेटा अनीक कुमार अपनी बहन पूजा कुमारी को विदा कराने के लिए भगवतीपुर सहदेई बुजुर्ग गए था।


इसी दौरान अनीक कुमार का उसके जीजा नीरज कुमार के साथ घरेलू विवाद के लेकर बहस होने लगी। इसी बीच आरोपी जीजा ने अपने घर में से हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी। दो राउंड हुई फायरिंग में एक गोली अनिक को लग गई। गोलीबारी की घटना के बाद हड़कंप मच गया।


परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सहदेई थाने के पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता