ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

बिहार: ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पिता समेत दो पुत्र की निर्मम हत्या

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां भूमि विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। धारदार हथियार से पिता और उनके दो बेटों की निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस घटना स

बिहार: ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पिता समेत दो पुत्र की निर्मम हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां भूमि विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। धारदार हथियार से पिता और उनके दो बेटों की निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान विजय सिह और उनके बेटे दीपक सिंह और काजू सिंह के रूप में की गयी है।


घटना दरिहट के खुदरांव गांव की है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। 


लोगों ने बताया कि अजय सिंह और विजय सिंह दोनों भाई थे। उनके बीच बंटवारे की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर मंगलवार को भी विवाद हुआ और मामला खूनी झड़प में तब्दील हो गया। अजय सिंह के बेटे अमन सिंह और सोनल सिंह ने तलवार से हमला कर दिया। जिसमें विजय सिंह और उनके बेटे काजू सिंह और दीपक सिंह की मौत हो गयी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता