ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: सुबह सवेरे शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

BAGAHA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शराब पीने के आरोप में पकड़े भी जा रहे हैं बावजूद

बिहार: सुबह सवेरे शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शराब पीने के आरोप में पकड़े भी जा रहे हैं बावजूद इसके सरकारी अधिकारी हों या अन्य लोग कानून का माखौल उड़ाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बगहा से सामने आया है, जहां शराब के नशे में सुबह सुबह हेडमास्टर साहब स्कूल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख हेडमास्टर साहब का सारा नशा उतर गया। घटना राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरवलिया रूपा टोला की है।


दरअसल, हर रोज की तरह गुरुवार को स्कूल के शिक्षक और बच्चे समय से स्कूल पहुंच गए थे। इसी बीच स्कूल के हेडमास्टर अशोक यादव नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए। शिक्षक को नशे की हालत में देख बीडीसी ने इस बात की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दशरथ पोद्दार को दी। जिसके बाद बीईओ स्कूल पहुंचे फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले स्कूल के हेडमास्टर की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जांच में हेडमास्टर के शराब पीने की पुष्टी हो गई। इसके बाद पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


इस मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बीडीसी अर्थराज यादव ने फोन कर उन्हें स्कूल में बुलाया था। जब स्कूल पहुंचे तो आरोपी प्रधानाध्यापक हाव भाव कुछ अजीब लग रहा था। साथ ही हेडमास्टर ने  अटेंडेंस रजिस्टर पर साइन भी नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया और फिर पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बीईओ ने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें