ब्रेकिंग
1St Bihar की खबर का बड़ा असर ! 35 लाख वसूली के आरोप और FIR के खेल में थानेदार सस्पेंड...थाने में 72 घंटे रखने के बाद दर्ज किया था केसबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंका1St Bihar की खबर का बड़ा असर ! 35 लाख वसूली के आरोप और FIR के खेल में थानेदार सस्पेंड...थाने में 72 घंटे रखने के बाद दर्ज किया था केसबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंका

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अलग ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड अपराधी को भी दबोचा गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को मुजफ्फरपुर जिले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की विशेष टीम ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ा गया है, जबकि एक अन्य कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


पहली कार्रवाई मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानापुर थाना क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीन कुख्यात अभियुक्तों को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेश कुमार राय, मुकेश राम और दीपक कुमार के रूप में की गई है।


गिरफ्तार अपराधियों की तलाशी लेने पर एसटीएफ की टीम दंग रह गई। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। STF 01 देसी पिस्टल और 01 जिंदा कारतूस, 04 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल, 1,600 रुपये नकद राशि, 01 पहचान पत्र, 01 सोने जैसा दिखने वाला हनुमानी (लॉकेट) बरामद किया है।


इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पानापुर (मीनापुर) थाने में संबंधित धाराओं के तहत नया कांड दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन अब इन तीनों गिरफ्तार अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास (क्रिमिनल रिकॉर्ड) को खंगालने में जुटा है, ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।


एसटीएफ की दूसरी सफलता जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में मिली। एक अन्य विशेष ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ की टीम ने साहेबगंज थाने के एक मोस्ट वांटेड अपराधी आकाश कुमार को मोतीपुर के साहेबगंज मोड़ के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आकाश कुमार मुख्य रूप से साहेबगंज के माधोपुर हजारी का रहने वाला है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश कुमार साहेबगंज थाना कांड संख्या 287/23 (दिनांक 28.06.23, धारा 392 भा.द.वि.) के तहत दर्ज लूट के मामले में पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। गिरफ्तारी के वक्त एसटीएफ ने उसके पास से 01 मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आकाश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साहेबगंज थाने में पहले से ही लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) के तहत कम से कम दो बेहद गंभीर मामले दर्ज हैं। वह इलाके में कई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी संदिग्ध रहा है।


बिहार एसटीएफ की इन दोनों ताबड़तोड़ कार्रवाइयों ने मुजफ्फरपुर और उसके आस-पास के सीमावर्ती जिलों में सक्रिय आपराधिक गुटों की कमर तोड़ दी है। जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम अब दोनों मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट में पेशी की तैयारी पूरी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता