ब्रेकिंग
चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार

बिहार STF और जिला पुलिस का एक्शन: आर्म्स स्मगलर के ठिकाने पर मिला हथियारों का जखीरा, पिस्टल और 120 गोलियां बरामद

मुंगेर में बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध हथियार कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने हथियार तस्कर के घर से 2 पिस्टल, 120 जिंदा कारतूस और 4.5 लाख रुपये नकद बरामद कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने हथियार तस्कर के घर से पिस्टल, 120 जिंदा कारतूस और साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। इस मामले में तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस अवैध हथियार नेटवर्क और गोली सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है।


दरअसल, मुंगेर मे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने हथियार तस्कर मो. साहिल मल्लिक के घर पर संयुक्त छापेमारी की। एसपी सैयद इमरान मसूद के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि साहिल अपने घर में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे हुए है। 


सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर पूरे घर की घेराबंदी की गई। छापेमारी के दौरान घर के आंगन में खड़ी बाइक के टूल बॉक्स से मैगजीन सहित दो पिस्टल बरामद किये गये। वहीं बेडरूम में रखे डेस्क की दराज से 90 जिंदा कारतूस और 8 बट प्लेट मिले। पुलिस ने जब घर के बाहर खड़ी कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 30 और जिंदा कारतूस के साथ 4 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। 


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. साहिल मल्लिक के साथ मो. आजाद और गोपाल दास को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी ने हथियार और कारतूस कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही यह भी स्वीकार किया है मो. शाहील मुख्य तस्कर है जो फिनिश हथियार को खरीद कर अपने यहां स्टॉक करता है और अपने सप्लाई चैन से वह सप्लाई करवाता था। अब पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच करवा रही है। 


साथ ही बताया कि मो. शाहील के पिता मो. इम्तियाज पिछले तीन सालों से पश्चिमी बंगाल के जेल में आर्म्स एक्ट में बंद है । पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के जरिए अवैध हथियार और गोली सप्लाई का बड़ा नेटवर्क संचालित हो रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे सप्लाई चेन और इसके पीछे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता