ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार भाजपा में अब नए प्रभारी की होगी नियुक्ति, BJP नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में प्रभारी-सह प्रभारी के नामों का किया ऐलान,जानें....AK-47 से चली थीं 4 राउंड गोलियां, छात्र प्रोटेस्ट मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई; जानिए क्या कहाबिहार में बनेंगे 725 ग्रामीण हाट-बाजार, सरकार ने तेज की तैयारी; जानिए किन जिलों में होगा निर्माणपटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलBihar News: बिहार भाजपा में अब नए प्रभारी की होगी नियुक्ति, BJP नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में प्रभारी-सह प्रभारी के नामों का किया ऐलान,जानें....AK-47 से चली थीं 4 राउंड गोलियां, छात्र प्रोटेस्ट मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई; जानिए क्या कहाबिहार में बनेंगे 725 ग्रामीण हाट-बाजार, सरकार ने तेज की तैयारी; जानिए किन जिलों में होगा निर्माणपटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरल

बिहार: STF के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने यूपी के चंदौली में छा

बिहार: STF के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने यूपी के चंदौली में छापेमारी कर कुख्यात मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ को गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2021 में बघैला के कृष्ण बिहारी उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस को मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ की तलाश थी। पुलिस ने मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी के लिए पिछले दो सालों से अभियान चला रखा था। कोर्ट के आदेश पर बदमाश के घर की कुर्की जब्ती भी की गई थी लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।


पुलिस ने मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ के ऊपर पहले 5 हजार का इनाम घोषित किया था, लेकिन बाद में जिला पुलिस के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय ने इनाम की राशि को पांच हजार से बढ़ाकर 50 हज़ार कर दिया था। इसके अलावा भी जिले के कई थाना क्षेत्रों के विभिन्न कांडों में मुन्ना सिंह फरार चल रहा था। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के अलावे शराब के मामले में भी पुलिस को इसकी तलाश थी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता