ब्रेकिंग
'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड

बिहार: शातिर चोरों ने एकसाथ 6 घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति लूटकर चलते बने

BEGUSARAI: बिहार में ठंड की आहत के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एकसाथ आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया है।

बिहार: शातिर चोरों ने एकसाथ 6 घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति लूटकर चलते बने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में ठंड की आहत के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एकसाथ आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया है। शातिर चोर 6 घरों से कैश और गहना समेत लाखों रुपए की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेलन गांव की है।


चोरी की पहली वारदात तेलन वार्ड नंबर 8 निवासी मुकुंद सिंह के घर में हुई है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए, इसके बाद चोर रात में घर में घुस गए और चोरों ने सोना और चांदी के कीमती गहनों समेत हजारों रुपए चुराकर फरार हो गए। इसके साथ ही साथ उसी गांव के पांच घरों में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने काला रंग का ड्रेस व हाफ पैंट पहन रखा था।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और अज्ञात चोरों को तलाश कर रही है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस के द्वारा गस्ती भी किया जा रहा है बावजूद इसके चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में हैं।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता