ब्रेकिंग
स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...

बिहार: पंचों के सामने ही दबंगों ने दी तालिबानी सजा, चोरी के आरोप में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

SIWAN: सीवान में चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर एक शख्स की जान ले ली। आरोपी दबंग तबतक व्यक्ति को पीटते रहे जबतक की उसकी मौत नहीं हो गई। दबंगों ने मृतक शख्स पर

बिहार: पंचों के सामने ही दबंगों ने दी तालिबानी सजा, चोरी के आरोप में शख्स की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: सीवान में चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर एक शख्स की जान ले ली। आरोपी दबंग तबतक व्यक्ति को पीटते रहे जबतक की उसकी मौत नहीं हो गई। दबंगों ने मृतक शख्स पर सरसों चोरी का आरोप लगाया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दबंग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि मृतक शख्स मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बथुलही गांव निवासी रघुनाथ यादव, इकबाल यादव और विक्की यादव के खेत में सरसों की फसल की बुआई की थी। सरसों की फसल तैयार होने के बाद मृतक ने फसल को काटकर खेत में रखा था। इसी बीच बिना बटाईदार को बताए तीनों जमीन मालिकों ने सरसों की फसल को उठा लिया और अपने घर लेकर चले गए।


 मृतक ने जब इसके बारे में तीनों जमीन मालिकों से पूछा तो वे आगबबूला हो गए और सरसों चोरी का आरोप लगाकर बटाईदार की पिटाई शुरू कर दी। उस वक्त तो मामला किसी तरह से शांत हो गया और अगले दिन गांव में इसको लेकर पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान पंचों के सामने ही तीनों आरोपियों ने बटाईदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।