ब्रेकिंग
ATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेपटना में छात्रों को पुलिस ने घसीटा, प्रदर्शनकारियों ने पूछा..क्या हम आपको आतंकवादी नजर आ रहे हैं?Bihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेपटना में छात्रों को पुलिस ने घसीटा, प्रदर्शनकारियों ने पूछा..क्या हम आपको आतंकवादी नजर आ रहे हैं?Bihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगें

बिहार : शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या, घर में ही मिला खून से सना शव

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी वेखौफ़ होकर लूट और हत्या जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनद

बिहार : शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या, घर में ही मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी वेखौफ़ होकर लूट और हत्या जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी मोड़ स्थित बढ़ई टोला इलाके की है। यहां अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। युवक का सिर कटा शव संदिग्ध हालत में घर से बरामद किया गया। शव के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बढ़ई टोला निवासी गौरी शंकर साह के रूप में की है। बताया जा रहा है कि गौरी शंकर साह अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह से शामिल होने के बाद वह रात में ही घर वापस लौट आया था। सुबह जब परिवार वाले शादी समारोह से वापस लौटे तो घर में गौरीशंकर का शव देखा। गौरी शंकर का सिर धड़ से अलग था और पेट पर गहरे जख्म के निशान मौजूद थे। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मंच गया है। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। 


इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है और हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में लगी है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता