ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार: शादी में कम दहेज मिलने से नाराज था पति, अपनी ही पत्नी की बेरहमी से ले ली जान

NALANDA: बिहार में एक और बेटी दहेज की बली चढ़ा दी गई। शादी में कम दहेज मिलने से नाराज पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला का पति पू

बिहार: शादी में कम दहेज मिलने से नाराज था पति, अपनी ही पत्नी की बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में एक और बेटी दहेज की बली चढ़ा दी गई। शादी में कम दहेज मिलने से नाराज पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला का पति पूरे परिवार के साथ फरार हो गया है। इस घटना के बाद मायके वालों में कोहराम मच गया है। घटना सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव की है। 


मृतक महिला की पहचान अलीनगर गांव निवासी रविन्द्र पासवान की 20 वर्षीय पत्नी कुमकुम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले कुमकुम की शादी सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी रविन्द्र पासवान हुई थी। कुमकुम के मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। पति और ससुराल वाले शादी के बाद 3 लाख कैश, बाइक और अन्य सामानों की मांग कुमकुम के मायके वालों से कर रहे थे।


इसको लेकर कुमकुम देवी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बीच मायके वालों को जानकारी मिली कि कुमकुम की हत्या कर दिया गया है। आनन-फानन में मायके वाले कुमकुम के ससुराल पहुंचे तो उसका शव देखकर हैरान रह गए। मायके वाले सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सारे थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार ससुराल वालों को तलाश कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता