ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बिहार : स्कूल से घर लौट रहे थे हेडमास्टर साहब, बीच रास्ते में बदमाशों ने कर लिया अगवा, मांग रहे 15 लाख

JAMUI : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर

बिहार : स्कूल से घर लौट रहे थे हेडमास्टर साहब, बीच रास्ते में बदमाशों ने कर लिया अगवा, मांग रहे 15 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का अपहरण कर सनसनी फैला दी है। शुक्रवार को स्कूल के काम से चकाई जाने के दौरान अपराधियो ने शिक्षक को अगवा कर लिया। अपराधियों ने हेडमास्टर के परिजनों से 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। इस घटना के बाद अपहृत शिक्षक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, जसीडीह के रहने वाले शिक्षक उपेंद्र प्रसाद सिंह जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघमारा में हेडमास्टर हैं। उपेंद्र सिंह हर दिन की तरह ही शुक्रवार को भी अपनी बाइक से स्कूल पहुंचे थे। उन्हे स्कूल के किसी काम से चकाई जाने था, वहां से उन्हें घर लौटना था। शुक्रवार की शाम उपेंद्र सिंह चकाई के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। रास्ते में ही अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया।


उपेंद्र सिंह के घर नहीं पहुचने से परिजन परेशान थे, उनका फोन भी नहीं लग रहा था। इसी बीच उपेंद्र सिंह के मोबाइल से घर के सदस्य के नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उपेंद्र सिंह का अपहरण हो गया है और उन्हें छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपए की मांग की गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने उपेंद्र सिंह को सकुशल बरामद कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।