ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: स्कूल की रसोइया की बेरहमी से हत्या, पेड़ से लटका मिला महिला का शव

HAJIPUR: वैशाली में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। मृतक महिला एक सरकारी स्कूल में रसोइ

बिहार: स्कूल की रसोइया की बेरहमी से हत्या, पेड़ से लटका मिला महिला का शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। मृतक महिला एक सरकारी स्कूल में रसोइया का काम करती थी। शनिवार की सुबह महिला का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत की है।


मृतक महिला रसोइया की पहचान मझौलिया के वार्ड संख्या 6 की रहने वाली 48 वर्षीय गायत्री देवी की रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका गायत्री देवी नवसृजित मध्य विद्यालय मझौली में रसोइया थी और स्कूल में मध्याह्म भोजन बनाने का काम करती थी। शनिवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रसोइया के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अपराधियों ने किस कारण से महिला की हत्या की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों और महिला के परिजनों के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है।