ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समेत पांच लोग अरेस्ट, स्कॉर्पियो से 57 गोली और राइफल बरामद; पुलिस ने इस मामले में दबोचा

BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार के पूर्व मंत्री छेदी राम को पुलिस ने हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। बक्सर पुलिस ने पूर्व मंत्र

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समेत पांच लोग अरेस्ट, स्कॉर्पियो से 57 गोली और राइफल बरामद; पुलिस ने इस मामले में दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार के पूर्व मंत्री छेदी राम को पुलिस ने हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। बक्सर पुलिस ने पूर्व मंत्री को उनके चार अन्य सहयोगियों के साथ राजपुर के बसंतपुर छावनी से अरेस्ट किया है। पूर्व मंत्री की गाड़ी से एक राइफल और भारी मांत्रा में गोलियां बरामद हुई हैं।


जानकारी के मुताबिक, बक्सर पुलिस ने जमीन कब्जा करने के आरोप पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री छेदी राम अपने कुछ लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस टीम बसंतपुर छावनी पहुंची और पूर्व मंत्री समेत उनके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने जब पूर्व मंत्री छेदी राम की गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। राजपुर थाने की पुलिस ने पूर्व मंत्री की गाड़ी से एक रायफल और 57 गोलियां बरामद की है। अंबुज चौबे ने पूर्व मंत्री के खिलाफ राजपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। पूर्व मंत्री पर हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया था।


एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि अंबुज चौबे और गणेश चौबे के बीच पहले से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार की देर शाम अंबुज चौबे ने राजपुर थाना में केस दर्ज कराया कि उनकी जमीन कुछ लोग जबरन हथियार के बल पर जोत रहे हैं। पुलिस उक्त जमीन पर पहुंची तो स्कॉर्पियो सवार लोग वहां से भागने लगे।


जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो 57 गोली और रायफल बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री छेदी राम और पूर्व मुखिया संजय राम के अलावा पूर्व मंत्री के दो बॉडीगार्ड समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समेत पांच लोग अरेस्ट, स्कॉर्पियो से 57 गोली और राइफल बरामद; पुलिस ने इस मामले में दबोचा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें