ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार: सहेली के घर जा रही लड़की को दो मनचलों ने रास्ते से उठाया, एक ने चाकू दिखाया तो दूसरे ने कर दिया गंदा काम

DARBHANGA: दरभंगा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहेली के घर जा रही लड़की को दो मनचलों ने बीच रास्ते से उठा लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद एक लड़के ने चाकू

बिहार: सहेली के घर जा रही लड़की को दो मनचलों ने रास्ते से उठाया, एक ने चाकू दिखाया तो दूसरे ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहेली के घर जा रही लड़की को दो मनचलों ने बीच रास्ते से उठा लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद एक लड़के ने चाकू दिखाकर लड़की को धमकाया और दूसरे ने लड़की के साथ जबरन रेप किया। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की बीते 24 मई की दोपहर अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में पहले से घात लगाए मधपुर के रहने वाले अनिल कुमार और किशन कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे जबरन उठाकर बगीचे में ले गए। बगीचे में अनिल ने लड़की के साथ रेप किया जबकि उसका साथी किशन लड़की को चाकू का भय दिखाता रहा।


वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने लड़की को हिदायत दी कि अगर उसने किसी को इसकी जानकारी दी तो अंजाम बहुत बुरा होगा। पीड़ित लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन जब अपनी शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।


आरोपियों के डर से सहमें परिजन कई दिनों तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी लेकिन आखिरकार बाद में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।