ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार : साढ़े 13 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था पर्यवेक्षिका का पति, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

BETTIAH : खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका के पति को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने पर्

बिहार : साढ़े 13 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था पर्यवेक्षिका का पति, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका के पति को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने पर्यवेक्षिका के पति को साढ़े 13 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा है। पर्यवेक्षिका के पति को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई जहां उसे मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना के कार्यालय में पर्यवेक्षिका के पद पर तैनात रेणु कुमारी के पति को निगरानी के टीम ने नरकटियागंज स्थित उनके आवास से 13 हजार 500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


सुनीता कुमारी ने पर्यवेक्षिका रेणु कुमारी और उनके पति राजेश गुप्ता पर पोषाहार वितरण और मानदेय भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाय था। निगरानी विभाग ने जांच के दौरान मामले को सत्य पाया। जिसके बाद धावादल का गठन कर पर्यवेक्षिका के पति को उनके आवास के पास 13 हजार पांच सौ रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता