ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime: प्रेमिका को गैर मर्द के साथ देख भड़क गया प्रेमी, गुस्से में आकर युवक के सिर में मार दी गोली

सबीर खान और एनायतुल्लाह एक ही युवती से प्यार करते थे। त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग इस घटना का कारण बना। गोली मारने से घायल सबीर का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि एनायतुल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

BIHAR POLICE
युवक को मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग का मामला बिहार के रोहतास जिले में सामने आया है। जहां एक ही लड़की से दो युवक प्यार करते हैं। प्रेमिका को गैर मर्द के साथ देख प्रेमी भड़क गया और गुस्से में आकर युवक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के तुर्क बिगहा गांव की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।


बिहार के रोहतास जिले में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक का नाम साबिर खान है, जिसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रेम-प्रसंग बना गोलीकांड की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि एक ही महिला से दो युवक प्रेम करते थे। आरोपी एनातुल्लाह खान ने जब देखा कि साबिर खान उस महिला से खेत में बैठकर बात कर रहा था, तो वह गुस्से में आ गया और सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया।


वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन कछवा थाना पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी एनातुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि प्रेम प्रसंग के कारण यह घटना घटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


(रिपोर्ट: रंजन कुमार, सासाराम)

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता