ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: बिहार की लड़कियों से शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन महिला समेत पांच गिरफ्तार

Bihar Crime News: रोहतास के डेहरी में बिहार की लड़कियों से शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गहने और नकद बरामद किए हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास जिले के डेहरी से एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो बिहार की लड़कियों से शादी कराने के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले सोने-चांदी के गहने और बड़ी मात्रा में नकद रुपये भी बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, यह गिरोह दूसरे प्रांतों के उम्रदराज लड़कों को बिहार में शादी कराने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान रागिनी देवी, धर्मशिला देवी और जया पटेल के रूप में हुई है। वहीं, अभिषेक पटेल और श्रवण कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।


छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, खासकर मंगलसूत्र और पायल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 1 लाख 33 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग करीब 1 लाख 40 हजार रुपये लेकर दूसरे प्रांत के एक युवक को डेहरी की एक लड़की से शादी कराने के नाम पर यहां लाए थे।


पुलिस को इस ठगी की भनक लगते ही एनिकट इलाके में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। रोहतास के एसपी अतुलेश झा ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता