ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

बिहार: RJD की महिला नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, फायरिंग से दहला इलाका

GOPALGANJ: बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिला गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी की एक महिला नेता के भाई को दिनदहाड़े गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाक

बिहार: RJD की महिला नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
1 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिला गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी की एक महिला नेता के भाई को दिनदहाड़े गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना भोरे थाना क्षेत्र के खजूरहां गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, राजद नेत्री सुनीता कुशवाहा के चचेरे भाई अरविंद सिंह को गोली मारी गई है। गोली लगने से घायल अरविंद सिंह को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।


दिनदहाड़े हुए गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।