ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बिहार: वार्ड पार्षद के पिता की रॉड से पीट-पीटकर शख्स की बेरहमी से हत्या, रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने ले ली जान

HAJIPUR: खबर वैशाली के सोनपुर से आ रही है, जहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक 65 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से

बिहार: वार्ड पार्षद के पिता की रॉड से पीट-पीटकर शख्स की बेरहमी से हत्या, रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली के सोनपुर से आ रही है, जहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक 65 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीचक गांव की है।


मृतक की पहचान पहाड़ीचक गांव निवासी राजेंद्र सिंह के 65 वर्षीय बेटे अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है। इनके पिता सोनपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अरूण कुमार सिंह के घर के रास्ते के जमीन को संजय कुमार सिंह और उनके परिवार के लोगों ने बीते बुधवार की देर रात ईंट से घेराव कर दिया था। गुरूवार की सुबह अरूण कुमार सिंह के बेटा और भतीजा उसे हटाने लगे, तभी दोनों पक्ष के बीच गाली गलौज होने लगा।


इसी बीच संजय कुमार सिंह के परिजनों ने अरूण कुमार सिंह के सिर पर रॉड से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर थाना और हाजीपुर नगर थाना की पुलिस मौके से पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता