ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पॉकेट से मिले कागज के टुकड़े ने खोला दिया हत्या का राज

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां सुबह सवेरे रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली उनमे

बिहार: रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पॉकेट से मिले कागज के टुकड़े ने खोला दिया हत्या का राज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां सुबह सवेरे रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली उनमें कोहराम मच गया। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के भट्विगहा और दरोगा बिगहा गांव के बीच की है।


मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव के 30 वर्षीय बेटे प्रमोद यादव की रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित एक कोचिंग के पास छात्र को चाकू मारा गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी, उसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के पिता का आरोप है कि नकटपुरा गांव निवासी राज किशोर से उसका विवाद चल रहा था और उसी ने इसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेक दिया है।


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर जाम को खत्म कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा की मृतक के परिवार से लिखित आवेदन मांगा गया है आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें