ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बिहार: प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रच डाली हत्या की खौफनाक साजिश

SASARAM: कहते हैं कि जब किसी इंसान पर प्यार का नशा चढ़ जाता है तो वह अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद को पार कर जाता है। प्रेम प्रसंग का ऐसा ही एक मामला रोहतास में सामने आ

बिहार: प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रच डाली हत्या की खौफनाक साजिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: कहते हैं कि जब किसी इंसान पर प्यार का नशा चढ़ जाता है तो वह अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद को पार कर जाता है। प्रेम प्रसंग का ऐसा ही एक मामला रोहतास में सामने आया है, जहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर प्यार में रोड़ा बन रहे अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली और दो लाख की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी। पूरे मामले का रोहतास की पुलिस ने खुलासा कर दिया है।


दरअसल, चेनारी थाना क्षेत्र बीते दो नवंबर को ऑटो सवार सिकंदर यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की मृतक सिकंदर की पत्नी मंजू देवी का सरैया गांव के अशोक सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सिकंदर यादव के करीबी गांव के ही भूलन यादव को मोहरा बनाया गया और चेनारी के सबराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसे गोली मार दी गई। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन की तो पूरा मामला उजागर हो गया। 


रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि मंजू देवी का अशोक सिंह से पिछले 3 से 4 साल से प्रेम संबंध था। मंजू देवी में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए दो सुपारी किलर से दो लाख में सौदा किया था। जिसमें 75 हजार रुपये दीए गए थे। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक जिंदा गोली के अलावे ऑटो तथा बाइक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मंजू देवी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता