ब्रेकिंग
Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦DM को मसूरी भेजो, दोबारा ट्रेनिंग कराओ..एक ही जिले में बार-बार पोस्टिंग क्यों ? IAS सौरभ सुमन पर सांसद 'सुधाकर सिंह' का सीधा हमला, पांच सीनियर अफसर को दरकिनार कर कैसे बनाया गया जिलाधिकारी...✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦DM को मसूरी भेजो, दोबारा ट्रेनिंग कराओ..एक ही जिले में बार-बार पोस्टिंग क्यों ? IAS सौरभ सुमन पर सांसद 'सुधाकर सिंह' का सीधा हमला, पांच सीनियर अफसर को दरकिनार कर कैसे बनाया गया जिलाधिकारी...✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं

बिहार: प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू मारकर हत्या, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां पहले से घात लगाए

बिहार: प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू मारकर हत्या, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।


मृतक की पहचान मधुबन निवासी 22 वर्षीय नूर मोहम्मद मंसूरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नूर मोहम्मद का पड़ोस की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों के लाख समझाने के बावजूद वह रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलता था। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजर रही थी।


इसी बात को लेकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम