ब्रेकिंग
तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?

बिहार: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल, दो की हालत नाजुक, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दो सीएसपी केंद्रों से पांच लाख रुपए की लूट मामले की जांच कर रही पुलिस ने अलग अलग गांवों से तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। पूछताछ के दौरान एक युवक

बिहार: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल, दो की हालत नाजुक, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दो सीएसपी केंद्रों से पांच लाख रुपए की लूट मामले की जांच कर रही पुलिस ने अलग अलग गांवों से तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। पूछताछ के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दो का इलाज चल रहा है। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से ही युवक की मौत हुई है।


दरअसल, देवरिया थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार की देर शाम दो सीएसपी केंद्रों से पांच लाख रुपए की लूट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों से तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए शराफत अली की मौत हो गई, जबकि इम्तियाज और नौशाद की इलाज जारी है। 


पुलिस हिरासत में शराफत अली मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोग उग्र हो गए और देखते ही देखते देवरिया में सभी दुकानों को बंद करा दिया और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। परिवार वालों ने पुलिस पर पिटाई कर मार देने का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता