ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: गुर्गों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा दियारा का आतंक शबनम यादव, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधियों के खिलाफ चल रहे छापेमारी अभियान के दौरान जिले के फुलौत ओपी अंतर्गत दियारा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी

बिहार: गुर्गों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा दियारा का आतंक शबनम यादव, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधियों के खिलाफ चल रहे छापेमारी अभियान के दौरान जिले के फुलौत ओपी अंतर्गत दियारा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी शबनम यादव उर्फ शबन पहलवान, रणवीर यादव, निवास यादव, बमबम यादव, मंटू मंडल को हथियार एवं गोलियों और नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस की गिरफ्त में आए इन कुख्यात अपराधियों के उपर हत्या, फिरौती के लए हत्या, हत्या के लिए अपहरण, डकैती, रंगदारी, जानलेवा हमला, अवैध आर्म्स रखने, पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा अपराध की योजना बनाने से संबंधित दर्जनों से ज्यादा संगीन कांड मधेपुरा एवं भागलपुर जिला में दर्ज हैं। इनके आतंक से दियारा क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल था।, जिसकी तलाश मधेपुरा पुलिस एवं भागलपुर पुलिस कर रही थी। 


उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी शबनम यादव उर्फ शबन पहलवान एवं उसके गिरोह के साथी बड़ी खाल चौक के पास अवैध हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। मधेपुरा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में बनाए गए टीम द्वारा छापेमारी कर कुख्यात अपराधी शबनम यादव, रणवीर यादव, निवास यादव, बमबम यादव, मंटू मंडल को धर दबोचा गया। 


गिरफ्त में आये अपराधियों के पास से पुलिस ने अवैध दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 1 किलोग्राम गांजा और 3 मोबाईल जब्त किया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि इन दुर्दांत अपराधियों के मधेपुरा और भागलपुर के दियारा क्षेत्र में अपराधों की लंबी फेरहिस्त है। इनकी गिरफ्तारी से दियारा क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता