ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े नागो महतो गैंग के दो शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में हैं शुमार

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल नागों महतो गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेत

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े नागो महतो गैंग के दो शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में हैं शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल नागों महतो गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिंघौल थाना क्षेत्र बगवाड़ा गांव से कुख्यात बदमाश नागों महतो गैंग के सक्रिय सदस्य रामनाथ महतो और रजनीश कुमार को एक देसी पिस्टल और करीब डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नागो महतो दूसरे राज्य में रहकर बेगूसराय में आपराधिक गिरोह चलाता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दूसरे राज्य में भी छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान नागो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया लेकिन उसके दो साथियों को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रामनाथ महतो नागो महतो को बेगूसराय में पैसे वालों की सूची देता था और वह वहां से उससे रंगदारी की मांग करता था। उसके बाद रामनाथ महतो पीड़ित और नागो महतो के बीच समझौता करा राशि उगाही करता था।


एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में करीब 5 लोगों से इस गिरोह के द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। कुख्यात नागो महतो गिरोह के द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया था और लोगों को डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से नागो महतो गैंग कमजोर हुआ और आने वाले समय में अपराधी घटनाओं में कमी आएगी। गिरोह का सरगना नागो महतो अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता