ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सिंकू पटेल, जिला के Top-10 अपराधियों में है शुमार

SASARAM: खबर रोहतास के बिक्रमगंज से है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात सिंकू पटेल उर्फ विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। जिले रो विभिन्न थानों में सिंकू पट

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सिंकू पटेल, जिला के Top-10 अपराधियों में है शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास के बिक्रमगंज से है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात सिंकू पटेल उर्फ विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। जिले रो विभिन्न थानों में सिंकू पटेल के खिलाफ 9 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस सिंकू की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।


बिक्रमगंज एसडीपीओ शशिभूषण सिंह ने बताया कि लूटपाट, डकैती, रंगदारी सहित 9 से अधिक मामले रोहतास जिला में सिंकू पटेल पर दर्ज हैं। ज्यादातर मामला काराकाट थाना क्षेत्र में है। पुलिस को सूचना मिली कि सिंकू अपने वार्ड नंबर- 13 स्थित घर पर आया हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की तथा रिंकू पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। 


पुलिस ने इसकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी दीपक कुमार को संझौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 17 से पकड़ा है। इन लोगों पर लूटपाट, रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि रोहतास के 10 मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में शामिल सिंकू पटेल की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब तक 10 में से 4 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बिक्रमगंज तथा संझौली थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता