ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सलियों का जोनल कमांडर, बड़े वारदात को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

JAMUI: नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलि

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सलियों का जोनल कमांडर, बड़े वारदात को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी लेकिन सुरक्षा बलों ने जाल बिछाकर नक्सलियों के जोनल कमांडर को धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने हथियार और गोली बरामद किया है।


जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई माओवादी जोनल कमांडर सुनील मरांडी के नेतृत्व में चरका पत्थर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों में सक्रिय हुए हैं। किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों का जमावड़ा हुआ था। प्राप्त सूचना के आधार पर जब सुरक्षा बलों ने सोनो थाना के टोला पहाड़ क्षेत्र के कहुआ के घने जंगलों ऑपरेशन शुरू किया तो नक्सली फरार हो गए हालांकि हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार कर लिया गया।


सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखे गए दो आईईडी बम को बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सली के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद मिले हैं। एसपी ने बताया कि हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी माओवादी बिहार झारखंड सीमांत पुनर कमेटी का प्रवेश दा द्वारा नवनियुक्त जोनल कमांडर है और संगठन के विस्तार करने की रणनीति तैयार कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें