ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली, कई वर्षों से दे रहा था चकमा

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के ऊपर कई मामले दर्ज है। पिछले कई वर्षों से कुख्यात नक्सली पुलिस को चकमा दे रहा था ल

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली, कई वर्षों से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के ऊपर कई मामले दर्ज है। पिछले कई वर्षों से कुख्यात नक्सली पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हार्डकोर नक्सली को खैरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।


दरअसल, खैरा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चिलखार गांव निवासी हार्डकोर नक्सली सुनील यादव को देखा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम का गठन किया गया और घेराबंदी कर पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सली सुनील यादव के खिलाफ सिर्फ खैरा थाने में दो मामले दर्ज हैं। 


पहला मामला 10 फरवरी 2014 का है, जब गिद्धेश्वर जंगल में नक्सलियों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ की इस घटना में सुनीलयादव की संलिप्ता सामने आई थी। पुलिस ने इस दौरान  राइफल, नक्सलियों का आपत्तिजनक सामान और नक्सली साहित्य भी बरामद किए थे जबकि दूसरी घटना 24 फरवरी 2014 की है। जब खैरा थाना क्षेत्र के हरनी पंचायत के अहराडीह गांव मेंएसटीएफ की टीम  और नक्सलियों में मुठभेड़ हुआ था, जिसमें अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली फरार हो गया था। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता