ब्रेकिंग
27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?

बिहार पुलिस का मनचला दारोगा! महिला कांस्टेबल से करता था छेड़खानी, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आ रही है, जहां एक मनचले दारोगा की काली करतूत सामने आने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। दारोगा पर म

बिहार पुलिस का मनचला दारोगा! महिला कांस्टेबल से करता था छेड़खानी, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आ रही है, जहां एक मनचले दारोगा की काली करतूत सामने आने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। दारोगा पर मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोपी दारोगा छतौनी थाने में पदस्थापित है।


दरअसल, छतौनी थाने में तैनात 2018 बैच के दारोगा चंदन कुमार के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि दारोगा चंदन कुमार ने मुजफ्फरपुर और मोतिहारी महिला थाने में सिपाहियों के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी दारोगा के खिलाफ मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के महिला थाने में पीड़ित महिला सिपाहियों ने केस दर्ज कराया है।


जानकारी के मुताबिक,आरोपी दारोगा चंदन कुमार लॉकडाउन के दौरान मुजफ्फरपुर के टाउन थाना में तैनात था, जहां पदस्थापित एक महिला कांस्टेबल के साथ उसने छेड़खानी की थी। फिलहाल वह मोतिहारी के छतौनी थाने में पदस्थापित है। यहां भी उसने एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। दो-दो महिला कांस्टेबल द्वारा दारोगा के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सस्पेंड कर दिया है।