ब्रेकिंग
एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्कर

बिहार पुलिस का कारनामा देखिये.. 2 साल के मासूम पर दर्ज किया केस, बेल के लिए गोद में बेटे को लेकर कोर्ट पहुंची मां

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने दो साल के मासूम बच्चे पर क्रिमिनल केस दर्ज करा दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा गांव का है। नाबालिग बच्चे के ऊपर केस किये जाने की जानकारी

बिहार पुलिस का कारनामा देखिये.. 2 साल के मासूम पर दर्ज किया केस, बेल के लिए गोद में बेटे को लेकर कोर्ट पहुंची मां
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने दो साल के मासूम बच्चे पर क्रिमिनल केस दर्ज करा दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा गांव का है। नाबालिग बच्चे के ऊपर केस किये जाने की जानकारी होने पर परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। मासूम को गोद में लेकर मां जमानत के लिए कोर्ट में पहुंची। इस बात का पता जब लोगों को हुई तो सभी मासूम बच्चे को देखने लगे और पुलिस पर कई सवाल भी करने लगे। लोग इस बात से हैरान थे कि आखिर इस मासूम बच्चे पर केस क्यों किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


बता दें कि मुफस्सिल थाने की पुलिस ने 10 अप्रैल 2021 को 2 वर्षीय के नाबालिग बच्चे समेत 8 लोगों पर क्रिमिनल केस दर्ज कर दिया था। जिसका कांड संख्या 224/ 2021 है। पुलिस ने यह आरोप लगाया था कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गये बैरिकेटिंग को तोड़कर बच्चा बाहर निकला था। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ गया।


हालांकि पीड़ित महिला के वकील ने समझा-बुझाकर बच्चे और उसकी मां को घर जाने को कहा। वही मीडिया से बातचीत करते हुए वकील ने बताया कि बच्चा और उसकी मां को घर जाने को उन्होंने कहा है क्योंकि इतने छोटे बच्चे पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती और जमानत की अर्जी भी दाखिल नहीं किया जा सकता। 


पुलिस द्वारा दर्ज की गई इस मुकदमे को कोर्ट में समाप्त कराने के लिए आवेदन भारतीय दंड विधान की धारा 82 के तहत दाखिल की जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 82 में 7 साल से कम उम्र वाले बच्चों के द्वारा किए गए अपराध ऐसी कोई बात क्राइम नहीं है, जो सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा की जाती है।  7 वर्ष से कम उम्र के बच्चा कोई अपराध नहीं कर सकता है और ना ही उसे इसके लिए कोई सजा दी जा सकती है। 


मासूम की मां प्रियंका देवी ने बताया कि पुलिस ने मनमाने ढंग से उनके बच्चे का नाम एफआईआर में दे दिया है जिस वक्त पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था उस वक्त उनके बेटे की उम्र सिर्फ 2 साल था। पुलिस का आरोप था कि 2 साल के बच्चे ने बेरिकेटिंग तोड़ी थी। इस मामले में जमानत कराने के लिए प्रियंका अपने मासूम बच्चे को लेकर कोर्ट पहुंची थी। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता